{"_id":"62c7290a04a5f67e062a4365","slug":"the-current-ran-in-the-barbed-wire-the-farmer-died-after-being-hit-sitapur-news-lko6386084104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटीले तारों में दौड़ाया करंट, चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटीले तारों में दौड़ाया करंट, चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर (सीतापुर) । थाना इलाके में खेत किनारे लगाए गए कटीले तारों में करंट आने की वजह से उसकी चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। तार की चपेट में आने से एक मवेशी ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने खेत मालिक पर केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के नयापुरवा निवासी बांके लाल का खेत गांव से उत्तर पूरब दिशा में स्थित है। अपने खेत में जानवरों से सुरक्षा के लिए उन्होंने चारों तरफ कटीले तार लगा रखे हैं। बांके लाल इन तारों में बिजली करंट दौड़ा देते थे। गुरुवार सुबह गांव का ही मोती लाल (45) उसके खेत के किनारे गोबर डालने गया था। तभी उसने देखा बांके लाल के खेत में एक बछड़ा फसल चर रहा है। मोती लाल बछड़े को भगाने खेत मेें घुस गया।
जैसे ही वह बछड़े को बाहर निकालने लगा, दोनों करंट की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंचे परिजन बांकेलाल को सीएचसी बिसवां ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ लहरपुर सुशील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार कटियार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र अभय भार्गव की तहरीर पर बांकेलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गरीबी में जी रहा था मोती लाल
मृतक किसान मोती लाल की माली हालत ठीक नहीं है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। खेती के नाम पर उसके पास सिर्फ चार बीघा खेत है। चार संतानों को पालने की जिम्मेदारी उस पर ही थी। अभी तक मोती सिर्फ अपनी बड़ी बेटी का ही विवाह कर पाया था। इसके अलावा दो बेटे है, जिसमें एक कक्षा 12 व दूसरा एक कक्षा 9 का छात्र है। इसके अलावा मतृक की एक बेटी भी है, जिसके हाथ पीले करना अभी बाकी है।