फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The cleaning workers demonstrated, the broom was not installed in the city

सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, शहर में नहीं लगी झाड़ू

Tue, 15 Jun 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The cleaning workers demonstrated, the broom was not installed in the city
सीतापुर। बकाया भुगतान सहित कई मांगों को लेकर नगर पालिका सीतापुर के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार करके पालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसकी वजह से शहर में झाड़ू नहीं लगी। बारिश की किचकिच में लगे कूड़े के ढेर नहीं उठे। ऐसे में शहर में जगह-जगह गंदगी नजर आई। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में सफाई कर्मचारियों की कई मांगे लंबे समय से लंबित हैं। इसे लेकर सफाई कर्मचारी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन पालिका के जिम्मेदारों ने समस्याओं का निस्तारण नहीं किया। इससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को एक बार फिर संयुक्त मोर्चा संघ के बैनर तले नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन किया और सफाई कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

इससे बारिश के चलते गंदा पड़ा शहर और बदहाल हो गया। कीचड़ में कूड़ा फैलने से गंदगी का अंबार लग गया, बाजार में दुकानों के समाने कूड़े के ढेर लग गए। मोहल्लों के लोगों ने कूड़ा तो डाला, लेकिन कोई उठाने नहीं आया। शहर के सहगल धर्मशाला, प्रेम नगर रोड, तामसेजगंज टंडन रोड, जिला महिला अस्पताल, सिविल लाइंस, रोटीगोदाम आदि स्थानों के साथ ही पूरे शहर में जगह-जगह कूड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस के अनमोल ने बताया कि नगर पालिका की कोई भी व्यवस्था सही नहीं है, न तो मशीनरी सही है और न ही कर्मचारी खुश हैं। बारिश शुरू हो गई है अभी तक नालों और नालियों की सफाई नहीं हो पाई है। तरीनपुर के बंटी ने बताया कि कहने को कुछ नहीं हैं, गलियों का हाल देख लिया जाए तो सब पता लग जाएगा।
आश्वासन पर माने कर्मचारी
सुबह कामकाज ठप करके सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल और ईओ गुरुप्रसाद पांडेय कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की समस्या सुनी और जल्द ही निस्तारण का भरोसा दिया। दोनों जिम्मेदारों के आश्वासन पर संयुक्त मोर्चा संघ ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। आश्वासन पर जल्द अमल न होने पर दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी दी। मौके पर संघ के संरक्षक सभासद धीरज पांडेय, मंडल महासचिव संतोष कुमार, महामंत्री अमन कुमार, मंत्री राजकुमार लाला, प्यारे लाल, मनोज, पवन आदि मौजूद थे।

ये हैं कर्मचारियों की लंबित समस्याएं
अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने बताया कि पालिका में मृतक आश्रितों की नौकरी लटकी है। संविदा कर्मचारियों के ईपीएफ और परमानेंट कर्मचारियों के एसीपी व प्रमोशन में समस्या है। पालिका रिटायर्ड कर्मचारियों के देयकों का भुगतान नहीं कर पाई है। इन समस्याओं के निस्तारण के लिए कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed