फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The city of saints will be illuminated with 1.11 lakh lamps

Sitapur News: 1.11 लाख दीयों से जगमग होगी संतों की नगरी

Sun, 27 Oct 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 27 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
The city of saints will be illuminated with 1.11 lakh lamps
नैमिषारण्य (सीतापुर)। अयोध्या की तर्ज पर ऋषि मुनियों की पावन तपोभूमि नैमिषारण्य में भी दीपोत्सव का आयोजन होगा। इस बार 1 लाख 11 हजार दीयों से यहां के प्रमुख धार्मिक स्थल जगमग होंगे। सीडीओ निधि बसंल ने शनिवार को भ्रमण कर तैयारियां परखीं। मार्गों व तीर्थों की बेहतर सफाई के निर्देश ईओ को दिए।
विज्ञापन

नैमिष में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। इस बार लगभग 1 लाख 11 हजार दीयों से नैमिष के प्रमुख धार्मिक स्थल आलोकित किए जाएंगे। इसके साथ ही चक्रतीर्थ पर रंगोली, रंगीन लाइटें व लेजर शो के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। भंडारे का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने चक्रतीर्थ, राजघाट, ललिता देवी मंदिर का निरीक्षण किया। मिश्रिख ईओ को मार्गों एवं तीर्थों की बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए। यह कार्यक्रम 29 अक्तूबर को आयोजित कराए जाने पर विचार किया जा रहा है। इस अवसर पर मिश्रिख एसडीएम पंकज सक्सेना, बीडीओ अवध प्रताप सिंह, डीडीओ अमिताभ वर्मा, चक्रतीर्थ प्रधान पुजारी राजनारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed