फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The car strikes several, three serious

अनियंत्रित कार ने कई को रौंदा, तीन गंभीर

Mon, 22 Jul 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
The car strikes several, three serious
सीतापुर। शहर के कजियारा चौराहे पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़ कर भाग निकले। भीड़ ने कार को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। एक युवक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कार पर सवार कुछ लोग कोट चौराहे से कजियारा की ओर जा रहे थे। कार की रफ्तार तेज थी और पूरी सड़क पर लहराकर कार चल रही थी। बेकाबू कार ने एक के बाद एक कई दो पहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि कार पर सवार लोग शराब पीकर वाहन चला रहे थे। हादसे में कजियारा निवासी नईम (20) पुत्र सलीम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसको लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि शेख सराय निवासी आशिक (40) अली पुत्र अमीर अली का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घायल प्राइवेट इलाज कराकर निकल गया। कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed