फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The cage was removed from Dholai and placed near Bishunpur.

Sitapur News: ढोलई से हटाकर बिशुनपुर के पास लगाया पिंजरा

Wed, 26 Feb 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 26 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The cage was removed from Dholai and placed near Bishunpur.
बाघ के लिए लगाया गया पिंजरा।
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। बाघ को पकड़ने के लिए ढोलई गांव के पास लगे पिंजरे को बुधवार को बिशुनपुर गांव के करीब सरायन नदी की तलहटी में लगा दिया गया। पिछले एक सप्ताह से सीतापुर रेंज के बिशुनपुर के आसपास बाघ के लगातार पगचिह्न मिल रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्र में बाघ पिछले कई दिनों से चहलकदमी कर रहा है। ढोलई गांव में पगचिह्न मिलने के बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया था लेकिन बाघ उसके नजदीक तक नहीं फटका। इस बीच उसे बिशुनपुर के आसपास देखा गया। इसके बाद ढोलई गांव के पास लगे पिंजरे को बुधवार को सीतापुर रेंज में बिशुनपुर के दक्षिण सरायन नदी के किनारे लगाया गया।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर मुशीर अहमद ने बताया कि ढोलई में लगे पिंजरे को यहां पर लगाया गया है। पिंजरे में बकरी बांधी गई है। निगरानी करने के लिए चार वन दरोगा तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरगांव रेंज में नहीं है बाघ, फैलाई जा रही भ्रामक खबर
हरगांव की रेंजर बीनू पाल ने बताया कि जब से ढोलई के पास पिंजरा लगाया गया था, तब से प्रतिदिन पिंजरे के आसपास वन विभाग की टीम निगरानी कर रही थी। कॉम्बिंग भी की जा रही है। मगर पिछले दो सप्ताह से नए पगचिह्न नहीं मिल रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि हरगांव रेंज से बाघ चला गया है। पगचिह्नों के लेकर भ्रामक प्रचार कर दहशत फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed