फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The body of the young man was taken out of the grave and sent for postmortem.

Sitapur News: कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा युवक का शव

Wed, 08 Oct 2025 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 08 Oct 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
The body of the young man was taken out of the grave and sent for postmortem.
मानपुर (सीतापुर)। परिजनों की मांग पर दासापुर गांव में दफन किए गए युवक का शव बुधवार को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव निवासी शिवम यादव (19) गाजियाबाद के एक जिम सेंटर में नौकरी करते थे। पिता राजेंद्र यादव के अनुसार सात जुलाई को उन्हें जानकारी मिली कि शिवम की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन

परिजनों ने उस जानकारी पर भरोसा करते हुए शव को गांव में लाकर दफन कर दिया था। कुछ ही दिनों बाद परिजनों को घटना पर संदेह हुआ। उन्हें लगा कि युवक की मौत का कारण कुछ अन्य हो सकता है। इस पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम ने शव का पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

बुधवार को मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दफनाए शव को ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में बाहर निकला गया। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed