{"_id":"69839784c73c9f845a057b04","slug":"the-body-of-the-missing-student-was-found-hanging-from-a-tree-near-the-riverbank-sitapur-news-c-102-1-slko1055-149566-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नदी किनारे लापता छात्र का पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नदी किनारे लापता छात्र का पेड़ से लटकता मिला शव
Thu, 05 Feb 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। सकरन इलाके में बुधवार सुबह एक छात्र का शव रस्सी के सहारे नदी के किनारे लगे पेड़ से लटकता पाया गया। मंगलवार को वह लापता हो गया था। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
सदरपुर के देवरिया खुर्द गांव निवासी चाहत राजवंशी (13) का शव गांव से दो किलोमीटर दूर सकरन के ललीमतपुरवा गांव में केवानी नदी के किनारे लगे पेड़ से लटकता मिला। पिता हरीशंकर राजवंशी ने बताया कि चाहत मंगलवार शाम चार बजे से घर से गायब था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सुबह उनको घटना की जानकारी हुई। हरीशंकर एक विद्यालय में नौकरी करते हैं। चाहत भी उसी विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। थानाध्यक्ष सकरन प्रदीप सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
चाचा का भी लटकता मिला था शव
ग्रामीणों ने यह बताया कि 27 अप्रैल 2024 को चाहत के चाचा हरीकिशन का भी शव इसी प्रकार पेड़ से लटका हुआ मिला था। उसके भी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया था। पिता हरीशंकर ने बताया कि उसके तीन बेटे व दो छोटी बेटियां हैं। चाहत भाइयों में मंझला था। वह बड़ा सीधा और होनहार बालक था। घर में किसी से कोई वाद विवाद भी नहीं हुआ था।