{"_id":"6817b724a18592978c019f04","slug":"the-body-of-a-girl-was-found-rape-and-murder-suspected-sitapur-news-c-102-1-slko1055-131558-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: युवती का शव मिला, दुष्कर्म व हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: युवती का शव मिला, दुष्कर्म व हत्या की आशंका
Mon, 05 May 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 05 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
जांच करते पुलिस अधिकारी।
सीतापुर। दो दिन से लापता युवती का शव संदिग्ध दशा में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
सीओ महमूदाबाद वेदप्रकाश के मुताबिक लगभग 18 वर्षीय युवती की मां ने तीन मई को तहरीर देकर पुलिस को बताया था, कि उनकी पुत्री को कोतवाली बिसवां के मुराऊटोला मोहल्ला निवासी आशीष मौर्य अपने साथ ले गया है।
रविवार सुबह युवती का शव थानगांव के जगदीशपुर में मिला। सुबह खेत गए लोगों ने जब शव देखा तो प्रधान को बताया। फिर प्रधान ने पुलिस को जानकारी दी। पता चलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। उनके मुताबिक शव के कुछ अंगों पर कपड़े नहीं थे। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन
जानकारी पाते ही एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी दक्षिणी एएसपी प्रवीण रंजन सिंह, सीओ महमूदाबाद ने मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए परिजनों से जानकारी ली। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बाजार जाने की बात कहकर युवती को ले गया था आरोपी
सीतापुर। पुलिस की अब तक की जांच में यह निकलकर आया है कि आरोपी कई बार मृतका के घर आता-जाता रहता था। एक मई को भी वह मृतका के घर आया था। वह पूरी रात घर में रुका और अगले दिन दोपहर को घर से सब्जी लेने के बात कहकर पैदल ही निकल लिया। उसके साथ में युवती भी थी। इसके बाद से ही युवती लापता हो गई। जब रात में दोनों नहीं लौटे तो युवती की मां को कुछ भनक लगी। इसलिए तीन मई की दोपहर उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत ही केस भी दर्ज कर लिया। मृतका के पिता की तबीयत खराब रहती है। पुलिस पिता को लेकर फैजुल्लागंज जाने की तैयारी कर रही थी कि तभी शव मिलने की जानकारी मिली। दो साल पहले मृतका का परिवार आरोपी से फैजुल्लागंज में मिला था। लेकिन करीब छह महीने पहले पूरा परिवार गांव में आकर रहने लगा था।
फोन भी साथ ले गया था शातिर
मृतका की मां के पास एक फोन था, जो कि आरोपी अपने साथ ही लेकर आ गया था। वह फोन शव के पास बरामद नहीं हुआ है वह लगातार बंद भी आ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि खुद को बचाने के लिए शातिर आरोपी फोन साथ में ले गया है। हालांकि पुलिस ने सीडीआर रिपोर्ट खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दो टीमें दे रहीं दबिश
थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला ने बताया कि आरोपी खानाबदोश है। वह काफी समय से बिसवां स्थित अपने घर नहीं पहुंचा है। वह फैजुल्लागंज में पुल के पास पॉलिथिन तान के रहता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया गया है। एक टीम को फैजुल्लागंज और दूसरी टीम को अन्य ठिकानों पर दबिश देने के लिए रवाना किया गया है।