{"_id":"697cd6d598bb29f10b0d2691","slug":"the-administrative-building-of-the-medical-college-will-be-built-on-the-vacant-land-of-the-town-hall-complex-sitapur-news-c-102-1-slko1053-149227-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: टाउनहाल परिसर की खाली जमीन पर बनेगा मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: टाउनहाल परिसर की खाली जमीन पर बनेगा मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन
Fri, 30 Jan 2026 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने की कवायद तेज हो गई है। सिविल लाइन इलाके में नए जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज बनेगा। वहीं, प्रशासनिक भवन के लिए जिला प्रशासन ने जमीन भी चिह्नित कर ली है।
टाउन हाल की खाली पड़ी भूमि पर मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन बनेगा। डीएम ने जमीन का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। जिला अस्पताल इस समय 135 साल पुराने भवन में संचालित हो रहा है। सिविल लाइन इलाके में नया भवन तेजी से बनाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव जिलाधिकारी शासन को भेज चुके है।
अब प्रशासनिक भवन के लिए टाउन हाल की जमीन भी चिन्हित की गई है। यहां पर करीब 20 हजार वर्गफुट जमीन है, जिसमें करीब 8500 वर्गफुट पर मकान बने हुए है, शेष खाली भूमि पर प्रशासनिक भवन बनेगा। मेडिकल कॉलेज का संचालन इस भवन के माध्यम से ही होगा। इस भवन व नए जिला अस्पताल परिसर की दूरी महज 200 मीटर है।
विज्ञापन
500 बेड का होगा मेडिकल कॉलेज
राजकीय मेडिकल कॉलेज 500 बेड का बनेगा। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि जिले की 55 लाख आबादी है। मेडिकल कॉलेज बनने से मरीजों को जिले स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। तीन साल में करीब एक लाख मरीजों को जिले में इलाज न मिल पाने के कारण लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
इनसेट
भेज दिया है प्रस्ताव
टाउन हाल की जमीन पर राजकीय मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन बनेगा। जल्द राजकीय मेडिकल कॉलेज भी आकार लेगा। शासन को इस जमीन का प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
डॉ. राजा गणपति आर, जिलाधिकारी