{"_id":"68b5ee5b2cf1d536f80180e7","slug":"the-administration-freed-three-bighas-of-barren-land-in-mianpurwa-sitapur-news-c-102-1-slko1037-139448-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मियांपुरवा में प्रशासन ने मुक्त कराई तीन बीघे बंजर भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मियांपुरवा में प्रशासन ने मुक्त कराई तीन बीघे बंजर भूमि
Tue, 02 Sep 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
कजियारा चौराहे के पास फुटपाथ पर फिर किया गया कब्जा।
सीतापुर। थानगांव इलाकेे के मियांपुरवा चौराहे पर प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। इसमें मियां पुरवा चौराहे पर स्थित रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। गाटा संख्या 105 की करीब तीन बीघे बंजर भूमि से प्रशासन ने कब्जा हटवाया है।
बता दें कि इस जमीन पर कई लोगों ने दशकों पूर्व से दुकान, मकान और धर्मस्थल का निर्माण कर लिया था। इससे संबंधित नोटिस भी तहसील प्रशासन ने 18 अगस्त को जारी किया था। इसमें अतिक्रमणकारियों को सात दिनों में खुद जमीन खाली करने को कहा गया था। तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को दो बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जे को ढहाया गया। इस दौरान रामजीवन गुप्ता, इस्लाम, नसीम, यासीन, तजम्मुल, हुसैनी और छोटे लाल के मकान-दुकान हटाए गए।
यह कार्रवाई लगभग पांच घंटे चली। प्रशासनिक कार्रवाई से प्रभावित लोगों ने अतिरिक्त समय देने की गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन सिंह, थानाध्यक्ष थानगांव विमल गौतम, थानाध्यक्ष सिधौली बलवंत शाही, लेखपाल विनय कुमार चौरसिया व पीएसी की एक बटालियन मौजूद रही।