{"_id":"5e161b8f8ebc3e87c300c84c","slug":"tet-examiner-dies-due-to-ambulance-collision-sitapur-news-lko5020242165","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस की टक्कर से टीईटी परीक्षार्थी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस की टक्कर से टीईटी परीक्षार्थी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली (सीतापुर)। नए तहसील भवन के पास बुधवार सुबह एक एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में टीईटी देने जा रहे युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महोली कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव रोड कस्बा महोली निवासी संजीव कुमार बाजपेयी (32) पुत्र टीकाराम बाजपेयी व कस्बे के डाक बंगला रोड महोली निवासी नवनीत (32) पुत्र डोरेलाल बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे।
जब दोनों हाईवे पर महोली के पास नए तहसील भवन के पास पहुंचे, तभी एक एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को फौरन सीएचसी महोली ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां संजीव की मौत हो गई। संजीव टीईटी देने जा रहा था, जबकि नवनीत अपने निजी काम से जिला मुख्यालय जा रहा था। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।