फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   tempretur increased 40 digree across

आग उगल रहा सूरज, पारा 40 पर

Sat, 01 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
tempretur increased 40 digree across

अप्रैल माह में मई-जून सरीखी तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आसमान से आग बरस रही है। गर्म हवा के थपेड़े बदन झुलसाने लगे हैं। मौसम के तीखे तेवर देख दोपहर को लोग घरों से निकलने में कतराने लगे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा पहुंचा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन


इन दिनों मौसम के तेवर बेहद तल्ख हो गए हैं। आलम यह है कि पंखे व कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित होने लगे हैं। सुबह आठ बजे ही सूरज आग उगलने लगता है। दिन चढ़ने के साथ तपिश भी बढ़ती जाती है। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े बदन झुलसाने लगे हैं। तपिश व उमस की वजह से दोपहर को लोगों का बाहर निकलना कम हो गया है।
विज्ञापन


जिससे दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगता है। तपिश व उमस रात को भी बेचैन करने लगी है। लोग डरे हुए हैं कि अभी अप्रैल की शुरुआत में मौसम का ऐसा हाल है तो जेठ में क्या होगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.50 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के इस मौसम में हीट स्ट्रोक की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। इससे बचाव बेहद जरूरी है। जानकार बताते हैं कि डाइट में दाल-चावल, सब्जी-रोटी वाला सामान्य भोजन करें। फलों का सेवन ज्यादा करें, लेकिन बाहर के कटे फल खाने से बचें। दिन में करीब पांच से सात लीटर पानी जरूर पिएं।


तेज धूप और लू की वजह से बच्चों की सेहत पर विपरीत असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है। बाल चिकित्सकों के अनुसार सावधानी बरतकर बच्चों की सेहत बिगड़ने से बचाया जा सकता है। इसके लिए बच्चों को पूरे बांह के कपड़े पहनाएं। बाहर निकलने पर कोई अंग खुला न रहने दें। सिर पर टोपी लगाकर रखें। शरीर में पानी की कमी कतई न होने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed