{"_id":"61d34445f114892ce34204f4","slug":"teenagers-got-vaccinated-with-enthusiasm-sitapur-news-lko6118532156","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों ने उत्साह के साथ लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरों ने उत्साह के साथ लगवाया टीका
विज्ञापन
पीएचसी सदर बाजार में किशोरी को को-वैक्सीन लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। समय दोपहर 12:15 बजे। शहर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर बाजार। सर, हैप्पी न्यू ईयर... सेम टू यू। सर, क्या टीका लगवाने में दर्द तो नहीं होगा। बिल्कुल नहीं, आप दीवार की तरफ देखिए, बस टीका लग जाएगा। जैसे ही सुरभि ने अपना सिर मोड़ा, टीका लग गया। सुरभि धन्यवाद कहकर हंसते हुए केंद्र से बाहर आ गई। बाहर आकर लाइन में खड़े लोगों को उत्साह बढ़ाते हुए कहा, आप जाइए, कोई दर्द नहीं होगा। कुछ इसी तरह के नजारे पहले दिन स्वास्थ्य केंद्रों पर दिखाई दिए। शाम तीन बजे तक स्वास्थ्य केंद्रों पर किशोरों ने उत्साह के साथ वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
पीएम के एलान के बाद मंगलवार को जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के बीच के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ। पहले दिन जिले की 19 सीएचसी व शहर के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर बाजार में टीकाकरण हुआ। इन जगहों पर टीकाकरण कराने आए किशोरों में काफी उत्साह दिखाई दिया। पहले दिन टीकाकरण कराने को लेकर अधिकतर किशोर अपने अभिभावकों के साथ आए। अभिभावक टीकाकरण के लिए बराबर उनका हौसला बढ़ाते रहे। किसी ने टीकाकरण करवाने के बाद सेल्फी ली तो किसी ने टीकाकरण करवाकर टीम को थैंक्यू व हैप्पी न्यू ईयर कहा।
सुबह 10 बजे से टीकाकरण का शुरू हुआ सिलसिला शाम तीन बजे तक चलता रहा। इन केंद्रों पर आए किशोरों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह था। किशोर बोले, कोरोना के नए वायरस ओमिक्रॉन को लेकर खतरा बढ़ रहा है। इसलिए टीकाकरण जरूरी है। प्रधानमंत्री ने सही समय पर टीकाकरण की शुरुआत की है। इसके लिए पीएम बधाई के पात्र हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण की हकीकत देखी। सभी जगहों पर सफलतापूर्वक टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला का कहना है कि किशोरियों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि माहवारी के दौरान टीकाकरण करवाना सुरक्षित है या नहीं। सीएमओ ने बताया कि माहवारी का टीके से कोई संबंध नहीं है। इस दौरान भी टीका लगवाया जा सकता है। टीका लगने के बाद टीके की जगह दर्द या बुखार हो तो पैरासिटामॉल की गोली खाई जा सकती है। अन्य कोई परेशानी होती है तो चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।
किशोरों ने कहा, टीका बनेगा रक्षा कवच
फोटो : सुरभि जायसवाल, सौम्या सिंह, सुरभि सक्सेना, कृष्णा गुप्ता,
सुरभि जायसवाल ने बताया कि सब्जी मंडी से चलकर इस केंद्र पर टीकाकरण कराने के लिए आई थी। पहली बार टीकाकरण करवाकर अच्छा लग रहा है। पहले थोड़ा मन घबरा रहा था। सौम्या सिंह का कहना है कि पापा के साथ आई थी। टीका लगवाते समय ऐसा लगा कि चींटी ने काटा है। अब दूसरी डोज समय पर लगवाऊंगी।
सुरभि सक्सेना ने बताया कि टीका लगवाने से पहले बहुत डर लग रहा था कि टीका लगवाते समय कोई दिक्कत न हो जाए। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कृष्णा गुप्ता का कहना है कि टीके को लेकर लोग कहते थे कि दर्द होता है व बुखार आता है। लेकिन ऐसा नहीं है। न तो दर्द हुआ और न ही बुखार आया है। आदित्य ने बताया कि टीका लगवाने के लिए समय से पहले केंद्र पर आ गया था। एक दिन पहले ही टीका लगवाने का प्लान बना लिया था। अब राहत महसूस कर रहा हूं। शिवम का कहना है कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए टीकाकरण जरूरी है। अब परीक्षाएं होने वाली हैं। ऐसे में यह टीका रक्षा कवच की तरह काम करेगा।
आंकड़ें नहीं जुटा सका विभाग
स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन किशोरों का टीकाकरण शुरू करवाया। लेकिन विभाग पहले दिन के आंकड़े नहीं जुटा सका। देर शाम तक अफसर सीएचसीवार आंकड़ें नहीं एकत्र कर सके। इससे पहले दिन कितने लोगों ने टीकाकरण करवाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि आंकड़े जुटाने में समय लगता है। बुधवार को ही पहले दिन के आंकड़ें मिल सकेंगे।
पहले दिन जिले की सभी सीएचसी व शहर के एक केंद्र पर टीकाकरण हुआ। किशोरों ने उत्साह के साथ टीकाकरण करवाया। किसी भी केंद्र पर कोई दिक्कत नहीं हुई है।
डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ