फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Team reached to remove encroachment, attempted suicide by putting inflammable substance

Sitapur News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास

Sun, 16 Jul 2023 07:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 16 Jul 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Team reached to remove encroachment, attempted suicide by putting inflammable substance
सीतापुर। शहर कोतवाली के सामने रानी कोठी गेट पर रविवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगरपालिका की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। एक अतिक्रमणकारी ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की। सांसद सीतापुर, जिलाध्यक्ष व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि विरोध काम नहीं आया। पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से एक दुकान व मकान को ढहा दिया गया। इससे करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

रानी कोठी गेट के सामने कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। एक शिकायत के आधार पर ईओ वैभव त्रिपाठी जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया। चाय की दुकान लगाए संदीप कुमार ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया। इनके पड़ोस में ही अंकित कश्यप का मकान था। जेसीबी के मदद से चाय की दुकान व मकान को ढहा दिया गया। इस दौरान अंकित ने सांसद राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। संदीप ने कहा बिना नोटिस दिए ही कार्रवाई कर दी गई। अगर कार्रवाई करनी ही है तो वैदेही वाटिका से कांशीराम कॉलोनी तक अतिक्रमण हटाया जाए। इसके बाद इन लोगों ने बट्सगंज के सभासद के घर के सामने जाकर भी प्रदर्शन किया। इससे करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


दिया जा चुका है नोटिस
रानी कोठी शहर की ऐतिहासिक इमारत है। कुछ लोगों ने गेट पर अतिक्रमण कर रखा था। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले कई बार इन लोगों को नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैभव त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed