{"_id":"60db5baa8ebc3e9e7e55851d","slug":"team-arrived-with-cage-caught-three-dogs-sitapur-news-lko584731946","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजड़ा लेकर पहुंची टीम, तीन कुत्तों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजड़ा लेकर पहुंची टीम, तीन कुत्तों को पकड़ा
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। आदमखोर कुत्ते के नोंचने से सोमवार को छह साल के बालक की हुई मौत के बाद जिम्मेदार भी हरकत में आ गए। मंगलवार को पुलिस व प्रशासन ने आदमखोर कुत्तों को पकड़ने के लिए कई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। तीन कुत्तों को पकड़ा। बालक की मौत के बाद से लोगों में दहशत है।
महमूदाबाद इलाके के ढकिया निवासी बराती लाल के छह साल के बेटे रोहित को सोमवार को आदमखोर कुत्तों ने नोच डाला था। इससे बालक की मौत हो गई थी। कुत्ते के हमले से बालक की मौत के बाद अफसर हरकत में आए। मंगलवार को आदमखोर कुत्तों को पकड़वाने के लिए एसडीएम महमूदाबाद आरडी राम, सीओ रविशंकर प्रसाद, तहसीलदार अशोक कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र दुबे, नगर पालिका की सफाई कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम भी ढकिया में कुत्तों को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लेकर पहुंची।
टीमों ने आदमखोर कुत्तों को पकड़ने के लिए कई घंटों तक कॉम्बिंग की। कई घंटे तक चले ऑपरेशन में टीमों ने तीन कुत्तों को पकड़ा। बच्चे की मौत के बाद गांव में लोगों में डर है। इस घटना के बाद लोग आक्रोशित भी है। पशु चिकित्साधिकारी महमूदाबाद डॉ. आरसी चौधरी, डॉ. अबू वफा, नगर पालिका जेई सीबी सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने बताया कि कुत्तों को कान्हा उद्यान भेजा जाएगा। आदमखोर कुत्तों को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा।