{"_id":"54bf36c1acf07f8b1b3b8ecb982621c5","slug":"teachers-will-find-the-outstanding-bonus-before-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को दीपावली से पहले मिलेगा बकाया बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को दीपावली से पहले मिलेगा बकाया बोनस
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। उनको पिछले वर्ष का बकाया बोनस मिलेगा। वहीं प्रशिक्षु शिक्षकों को मानदेय हर हाल में त्यौहार से पहले दे दिया जाएगा। इसको लेकर वित्त लेखाधिकारी ने बीईओ को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी लंबे समय से बोनस भुगतान की मांग कर रहे है। शिक्षकों का वित्तीय वर्ष 2014-15 का बोनस बकाया है।
विज्ञापन
इसके लिए कई बार बीएसए से लेकर शासन तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उनको भुगतान नहीं मिल सका है। इसी प्रकार प्रशिक्षु शिक्षक भी मानदेय के लिए संघर्षरत हैं।
विज्ञापन
शासन से बजट आ चुका है। लेकिन अभी तक सभी ब्लॉकों में इसका वितरण नहीं हो सका है। जिससे उनके सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। इस पर वित्त एवं लेखाधिकारी ने सभी बीईओ को पत्र जारी किया है।
जिसमें कहा गया है कि जिन प्रशिक्षुओं के अभी बिल कार्यालय को प्राप्त नहीं हुए हैं, वह शीघ्र ही जमा कर दें। जिससे पर्व से पहले उनको मानदेय दिया जा सके।
ध्यान रखें कि किसी भी प्रशिक्षु का छह माह से अधिक का मानदेय न हो। इसके साथ ही कार्यरत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2014-15 का बकाया बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा। सभी बीईओ हर हाल में शिक्षकों के बिल जल्द कार्यालय को मुहैया कराएं। जिससे उनको भुगतान किया जा सके।