{"_id":"69010aeef51bf8a7bb0a4c9e","slug":"teachers-mobile-phone-snatched-rs-92815-withdrawn-from-her-account-sitapur-news-c-102-1-slko1037-143082-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शिक्षिका से मोबाइल छीना, खाते से निकाले 92,815 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शिक्षिका से मोबाइल छीना, खाते से निकाले 92,815 रुपये
Tue, 28 Oct 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद। टप्पेबाजों ने पहले घर जा रही एक शिक्षिका का मोबाइल छीना। इसके बाद साइबर क्राइम कर उसके खाते से 92,815 रुपये की रकम पार कर दी। पीड़ित शिक्षिका ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर इस मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस शिक्षिका के मोबाइल का सीडीआर निकलवा कर मामले की जांच कर रही है।
महमूदाबाद के पचदेवरी निवासी प्रज्ञा सिंह बिहार के पूर्णिया जिले में शिक्षिका हैं। छठ पूजा की छुट्टी में वह गांव आई थी। सोमवार देर शाम प्रज्ञा महमूदाबाद से ई रिक्शा से अपने गांव पचदेवरी जा रही थीं। महमूदाबाद-बिसवां मुख्य मार्ग पर बाइक सवार टप्पेबाजों ने झपट्टा मार कर उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद देर रात शिक्षिका के बैंक अकाउंट से 92,815 रुपये भी निकाल लिए। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी होने के बाद पीड़िता ने कोतवाली पुलिस में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई।
शिक्षिका ने बताया कि बिसवां मार्ग पर ऋषभ देव जैन मंदिर के पास बाइक सवार टप्पेबाज उनका मोबाइल छीनकर भागे थे। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि टप्पेबाजों के खिलाफ केस दर्जकर मोबाइल नंबरों का सीडीआर निकलवाने के साथ ही बैंक खाते का विवरण भी निकलवा कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।