फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teacher duped of Rs 35 lakhs by luring him with share market

Sitapur News: शेयर मार्केट का लालच देकर अध्यापक से 35 लाख ठगे

Mon, 26 May 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 26 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teacher duped of Rs 35 lakhs by luring him with share market
सीतापुर। शेयर मार्केट में रुपये लगाकर लाखों कमाने का लालच देकर जालसाजों ने एक प्रधानाध्यापक से 35 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मछरेहटा के प्राथमिक विद्यालय कटरा में तैनात प्रधानाध्यापक मोहम्मद रफी के मुताबिक ठगों ने उनसे व्हाट्सएप के माध्यम से बात करना शुरू कर दिया। फिर एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। इसमें वह स्टाॅक डालते थे। इसके साथ उनको यह भी जानकारी मिलती थी कि कौन सा स्टाॅक कब और कितने प्रतिशत बढ़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने एक लिंक से एप को डाउनलोड कर लिया था। इसमें रोहित शर्मा और दिव्या भट्ट व मुरली कृष्ण नाम के लोगों ने फोन करके लुभावनी स्कीम बताईं। शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने का लालच देकर 35 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों ने आरटीजीएस के माध्यम से 19 अप्रैल को 9.60 लाख रुपये, 17 अप्रैल को 22 लाख, 24 अप्रैल को यूपीआई से 50 हजार, पांच अप्रैल को 90 हजार, आठ अप्रैल को 60 हजार, नौ अप्रैल को 90 हजार और 11 अप्रैल को 50 हजार लिए। आरोपियों ने 28 अप्रैल से अब फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed