फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Take strict action against those who convert

Sitapur News: धर्मांतरण कराने वालों पर करें कठोर कार्रवाई

Thu, 05 Jan 2023 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against those who convert
महमूदाबाद (सीतापुर)। जिले में बढ़ रहे धर्मांतरण के मामलों पर विरोध दर्ज कराते हुए बुधवार को समाजसेवियों ने एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें धर्मांतरण कराने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया कि कुछ दिन पहले जनपद की बिसवां तहसील क्षेत्र के लश्करपुर, महमूदबाद तहसील क्षेत्र के सदरपुर, रामपुर मथुरा व तालगांव सहित विभिन्न जगहों पर धर्म परिवर्तन करवाने के मामले प्रकाश में आए थे। डेविड नाम के व्यक्ति की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में फैल चुकी है, जो लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का कार्य करते हैं। ज्ञापन में धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहसील के सभी थानाध्यक्षों को ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed