{"_id":"69fb9bdf02a4ab9e270024f6","slug":"take-measures-to-reduce-the-effects-of-heat-wave-dm-sitapur-news-c-102-1-slko1037-155427-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू के प्रभावों को कम करने के करें उपाय : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू के प्रभावों को कम करने के करें उपाय : डीएम
Thu, 07 May 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 07 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने लू के प्रभावों को कम करने के लिए बैठक की। इसमें डीएम ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र की गोशालाओं में गोवंश के लिए चारा, पानी, छाया व समय समय पर पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गोशालाओं का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ व अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मिट्टी के घड़ों में प्याऊ रखवाएं। वहीं, पशुओं व पक्षियों के पानी पीने के लिए सभी तालाबों च पोखरों में पानी भरवाएं। कहा कि गर्मी से बचाव के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों, मंदिरों आदि पर जगह-जगह पर्याप्त छाया और पेयजल का प्रबंध हो। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कहीं भी पेयजल की समस्या न रहे। उन्होंने सभी खराब हैंडपंपों को रिबोर कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने नामित अधिकारियों को दो दिनाें में सभी गोशालाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य विभाग में आशा, एएनएम की सहायता से ओआरएस का पैकेट घर घर वितरित किया जाए। सभी एसडीएम क्षेत्रीय लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों, नायब तहसीलदार के माध्यम से लू के दौरान क्या करें व क्या न करें एडवाइजरी का ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार प्रसार कराएं।
विज्ञापन
अस्पतालों, होटलों, सार्वजनिक भवनों, सरकारी आफिसों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाए। नगर पालिका, नगर पंचायतों, बस स्टैंड, मंदिर, धार्मिक स्थल व रेलवे स्टेशन आदि परिसरों में छांव, शेड व प्याऊ की व्यवस्था करें। विद्युत विभाग निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि विभिन्न फैक्टरियों में पीक हीट ऑवर को देखते हुए कार्मिकों के ड्यूटी की समय सारणी में बदलाव किया जाए। इस दौरान एडीएम नीतीश कुमार सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ हीरालाल व अन्य मौजूद रहे।