फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Swati and Hemant Brijwasi will decorate the evening of tunes

Sitapur News: स्वाति और हेमंत बृजवासी सजाएंगे सुरों की शाम

Sat, 07 Mar 2026 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 07 Mar 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Swati and Hemant Brijwasi will decorate the evening of tunes
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख मेला ग्राउंड पर तीन दिवसीय परिक्रमा मेला महोत्सव का रविवार को आगाज होगा। तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रविवार दोपहर होली परिक्रमा मेला महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम अभिनव यादव ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन शाम को भजन संध्या होगी। इसमें प्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा और गायक हेमंत बृजवासी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दूसरे दिन सोमवार को पुनीत इस्सर ग्रुप द्वारा जय श्री कृष्णा, गीता सार कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। तीसरे दिन मंगलवार को महोत्सव में विराट कवि सम्मेलन होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के नामचीन कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन में हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा (दिल्ली), ओज कवि राम भदावर (इटावा), विनीत चौहान (अलवर), शशि श्रेया (बाराबंकी), सपना सोनी (दौसा), मोहन मुंतजिर (नैनीताल), रमेश विश्वहार (रायपुर), प्रताप फौजदार (मुंबई), दमदार बनारसी (वाराणसी), जगजीवन मिश्र (मिश्रिख) और जगदीप शुक्ल (मिश्रिख) शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि सम्मेलन से पहले प्रियंका व प्रेरणा समूह द्वारा कथक की प्रस्तुति भी दी जाएगी। दोपहर में कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें आशा सम्मेलन, स्वयं सहायता समूह सम्मेलन, लोक गायक, नृत्य, ब्रज की होली, त्रिशूल बैंड, लेजर शो, बच्चों की प्रतियोगिता, किसान सम्मेलन, शिक्षक सम्मेलन आदि कार्यक्रम भी होंगे। एसडीएम अभिनव यादव ने बताया कि आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed