फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sushil Sitapuri demanded to make Tapovan a tourist destination

Sitapur News: सुशील सीतापुरी ने की तपोवन को पर्यटन स्थल बनाए जाने की मांग

Wed, 29 May 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 29 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sushil Sitapuri demanded to make Tapovan a tourist destination
सरोवर के पास मौजूद सुशील सीतापुरी।
सीतापुर। गोमती नदी के संरक्षण व उद्धार के लिए काम करने वाले सुशील सीतापुरी ने बुधवार तक गोमती के उद्गम से लेकर करीब 200 किमी की यात्रा पूरी कर ली। वे मैं तुम्हारी गोमती अभियान भी चला रहे हैं। पिछले चार वर्षों से गोमती की सांस्कृतिक विरासत के सर्वेक्षण और संकलन का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हरदोई-सीतापुर जिले की सीमा से कुछ दूर लखीमपुर जिले में धोबिया नामक गांव के जलस्रोतों का अध्ययन किया है। धोबिया के पास तपोवन क्षेत्र के जलस्रोतों को गोमती नदी के लिए वरदान माना है। उन्होंने शासन से तपोवन को पर्यटन स्थल बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सुशील सीतापुर ने बताया कि धोबिया के यह जलस्रोत गोमती को पूरे साल जल उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने बताया कि तपोवन क्षेत्र एक अद्भुत मैदानी इलाका है, जहां कई प्राकृतिक जलस्रोत मौजूद हैं। भीषण गर्मी में भी तपोवन में हजारों लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। यह एक बेहतर पर्यटन स्थल बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed