फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Survey journey on parikrama path begins, sites marked

Sitapur News: परिक्रमा पथ पर सर्वेक्षण यात्रा शुरू, चिह्नित हुए स्थल

Tue, 26 Dec 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 26 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Survey journey on parikrama path begins, sites marked
सीतापुर। लोक भारती की ओर से नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र में चल रही परिक्रमा पथ सर्वेक्षण यात्रा मंगलवार को शुक्लापुर से शुरू हुई। चिन्मय मिशन के प्रवक्ता स्वामी कौशिक चैतन्य महाराज व झांसी के गरौठा से विधायक जवाहर राजपूत भी इस यात्रा में सहभागी हुए। प्रत्येक कोस पर चिह्नीकरण और हरिशंकरी रोपण स्थल पूजन का काम हुआ।
विज्ञापन

परिक्रमा पथ सर्वेक्षण यात्रा के दरम्यान चिह्नित स्थान पर हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) के रोपण-पोषण का संकल्प संतों द्वारा स्थानीय नागरिकों को दिलाया जा रहा है। परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले तीर्थों साक्षी गोपालपुर, कठिना गोमती संगम पर द्रोणाचार्य आश्रम, देवप्रयाग आश्रम देवगंवा, भगवानपुर, वाल्मीकि आश्रम बरमी, मछरेहटा, गयावर, मांडव ऋषि आश्रम स्थली मंडरूवा, सूरजकुंड जरगंवा, हरिद्वार तीर्थ मटकुट्टा, औरंगाबाद, रहीमाबाद के पुण्य स्थलों के दर्शन करते हुए शाम वापस नैमिष पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं, दोपहर भोजन देवगंवा पड़ाव पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण संदेश देने वाला था। यात्रा में लोक भारती अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, राष्ट्रीय संगठनमंत्री ब्रजेंद्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष आचार्य रवि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed