फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Support of bonfire and heater in winter

सर्दी में अलाव व हीटर का सहारा

Sat, 02 Jan 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Support of bonfire and heater in winter
सीतापुर। ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के बीच शीतलहर से आम जनजीवन प्रभावित रहा। हाड़कंपाऊ ठंड से राहत पाने को लोग अलाव व हीटर का सहारा ले रहे हैं। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत तो मिली लेकिन छांव में ठिठुरन का प्रकोप कम नहीं हुआ। हालांकि हवा का रुख बदलने के साथ न्यूनतम तापमान में उछाल जरूर दर्ज किया गया फिर भी गलन व ठिठुरन बनी हुई है।
विज्ञापन

कहर बरपा रही ठंड से फिलहाल किसी तरह की राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार की सुबह लोग उठे तो घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे का आलम ये रहा कि आसपास की चीजों को भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही रेंगकर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ कोहरा कम पड़ा तो दोपहर 12 बजे धूप निकल आई। धूप में ठंड से कुछ राहत तो जरूर मिली लेकिन वहां से हटते ही गलन परेशान करने लगती। हालांकि दिन में हवा की गति थोड़ी कम रहने से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज ढलते ही ठंडी हवा तेज होने के साथ गलन बढ़ने लगी। ठिठुरन से राहत पाने को हर कोई अलाव के आसपास सिमटा दिखा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले अड़तालीस घंटों में बादल छाने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed