{"_id":"da4c5a310cab9cd06a8603e5add1c14c","slug":"sunil-and-farzana-first-in-the-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में सुनील व फरजानी रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में सुनील व फरजानी रहे अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक स्तरीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इनकी प्रतिभाओं को देख दर्शक दंग रह गए। समापन पर विजयी खिलाड़ियों को बीईओ ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि विद्यालयों में यदि नियमित खेलकूद होते रहें तो इससे विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बेहतर होगी और बच्चों को अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
सह समन्वयक अनवर अली ने कहा कि खिलाड़ी जीवन में आने वाली चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना करता है, इसीलिए खेलों का जीवन में अत्यधिक महत्व है। क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में प्रावि बसंतीपुर के आदर्श कुमार तथा बालिका वर्ग में प्रावि गयासरांय की छात्रा साबरीन बानो प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
सौ मीटर दौड़ जूनियर स्तर बालक वर्ग में पूमावि गौरिया के सुनील कुमार व बालिका वर्ग में कस्तूरबा गॉंधी बालिका विद्यालय ताहपुर की फ रजानी प्रथम स्थान पर रहीं। कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में केजीबीवी लहरपुर की टीम अव्वल रही।
जबकि बालक वर्ग में पूमावि नेरिया परसिया की टीम को प्रथम स्थान मिला। सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर महफूज खां, संजीव कुमार, रामपाल, अनुपम राही, मुशीर खां, प्रदीप कुूमार, प्रमोद कुमार वर्मा, रामचंद्र वर्मा, मासूम अली, अनिल श्रीवास्तव, उमाशंकर, अनीषा उमराव, रेखा वर्मा, मजूलता, सलाउद्दीन गौरी आदि मौजूद थे।