फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sun is so hot

आसमान से बरसी आग, झुलसता रहा बदन

Wed, 05 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sun is so hot
गर्मी में पानी पीकर प्यास बुझाता एक युवक।
मंगलवार को बदन इस कदर झुलसता रहा मानों आसमान से आग बरस रही हो। तेज रफ्तार से चलने वाली गर्म हवा ने परेशानियां बढ़ा दीं। लोग भीषण गर्मी से ेहाल दिखे। दोपहर में लोगों ने बाहर निकलने से गुरेज किया। वे घरों व दफ्तरों के अलावा छांव वाली जगहों पर ही रहे।
विज्ञापन


पारा 40 डिग्री पहुंचने से आम जन प्रभावित हुआ है। सुबह के कुछ देर बाद ज्यों ही सूरज ने अपनी चमक बिखेरी लोगों को तपिश का अहसास होने लगा। सुबह 7 बजे धूप इतनी तेज हो गई कि सहन करना मुश्किल होने लगा।
विज्ञापन


दिन चढ़ने के साथ तपन भी बढ़ती रही। दोपहर के समय प्रचंड गर्मी से आम जन बेहाल हो उठा। आसमान से आग बरसती महसूस हो रही थी। वहीं 9 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाले गर्म हवा के थपेड़े भी दुश्वारी बढ़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को लोग बाहर निकलने से कतराते रहे। जिन्हें बाहर निकलना जरूरी था वे गमछे से चेहरा ढके नजर आए। इसके बावजूद तपिश व तेज हवा लोगों को बेहाल करती रहीं। हालांकि सांझ ढलने के बाद तपिश में कमी आई पर उमस बरकरार रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed