{"_id":"6a4e95441d6b0d3ec40f44cc","slug":"sugandhi-and-adarshani-to-showcase-their-skills-at-the-national-badminton-championship-sitapur-news-c-102-1-stp1001-159637-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुगंधी और आदर्शनी दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुगंधी और आदर्शनी दिखाएंगी दम
Wed, 08 Jul 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
अपने कोच के साथ बैडमिंटन खिलाड़ी।
सीतापुर। जिले की बैडमिंटन खिलाड़ी सुगंधी और आदर्शनी 11 से 14 जुलाई तक गाजियाबाद के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली एचसीएल फाउंडेशन स्पोर्ट्स फॉर चेंज नेशनल खेल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ी श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं हैं। इनकी इस बड़ी उपलब्धि पर डीएम डॉ. राजा गणपति आर और अन्य अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
सुगंधी और आदर्शनी ने जिला, मंडल और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। इसी क्रम में सुगंधी ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सत्र 2026-2027 के लिए आवासीय क्रीड़ा छात्रावास, अयोध्या में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
दोनों खिलाड़ी क्रीड़ा प्रभारी डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी के कुशल निर्देशन में कड़ा प्रशिक्षण ले रही हैं। छात्राओं की इस स्वर्णिम सफलता पर डीएम डॉ. राजा गणपति आर., अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी और प्रधानाचार्य ऋषि कुमार मिश्र ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यह अपने कोच के साथ टीम 10 जुलाई को गाजियाबाद के लिए प्रस्थान करेंगी।