फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   sucide

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, गांव के युवक पर हत्या का आरोप

Sat, 27 Jul 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
sucide
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव शुक्रवार को संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका के पति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हरगांव कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी अटल अवस्थी की 30 वर्षीय पत्नी नीतू अवस्थी का शव शुक्रवार को संदिग्ध हालात में उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद अटल जब घर पहुंचा तो उसे जानकारी हुई। जिसके बाद उसने पुलिस व तालगांव इलाके के देवरिया मजरा मोहरैया गांव अपनी ससुराल में सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। सूत्र बताते हैं कि मृतका के गांव के ही एक व्यक्ति से संबंध थे। जिसको लेकर मृतक के पति व गांव के युवक से कुछ दिन पूर्व मारपीट हुई थी। इसी बीच शुक्रवार को नीतू का शव घर में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर मृतका के पति ने गांव के ही शीबू उर्फ गिरजा शंकर के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि आरोपी शीबू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। बताते हैं कि मृतका के दो पुत्र विशाल 11 वर्ष व हर्ष नौ वर्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed