फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Students confused with Physics questions

Sitapur News: भौतिक विज्ञान के सवालों में उलझे विद्यार्थी

Mon, 05 May 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 05 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Students confused with Physics questions
नीट देकर निकलते परीक्षार्थी।
सीतापुर। मेडिकल में दाखिले से जुड़ी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट 2025 (नीट यूजी) रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। परीक्षार्थियों को फेस स्कैन प्रक्रिया के चलते करीब एक घंटे की देरी से कॉलेज से छोड़ा गया। शाम छह बजे के बाद परीक्षार्थी केंद्र से बाहर आए। भौतिक व जीव विज्ञान के कठिन प्रश्नों में परीक्षार्थी उलझे रहे।
विज्ञापन


शहर में राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, आरएमपी डिग्री कॉलेज व पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को नीट के लिए केंद्र बनाया गया था। अभ्यर्थी परीक्षा से करीब दो घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंच गए। वह कॉलेज के बाहर लगी लिस्ट में अपना देखा। करीब एक बजे से कॉलेज के अंदर इंट्री शुरू हो गई। गेट पर ही तलाशी लेकर उनकी बायोमैट्रिक की गई।
विज्ञापन

दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा में 2353 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हालांकि जिला प्रशासन ने परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों के आंकड़े जारी नहीं किए। जिम्मेदार अफसर ने बताया कि करीब 80 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध रही। परीक्षार्थियों ने बताया कि भौतिक व जीव विज्ञान के सवाल काफी कठिन थे। इससे उनको हल करने में काफी अधिक समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed