{"_id":"5798eb664f1c1b144621e30e","slug":"student-not-got-milk-in-mdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों को नहीं मिला दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों को नहीं मिला दूध
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
दूध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध मिलता है और न ही फल
विज्ञापन
मिश्रिख विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय निघुआमऊ में बुधवार को दूध नहीं बांटा गया। नौनिहाल काफी देर तक दूध का इंतजार करते रहे। बच्चों ने बताया यहां पर दूध कभी नहीं मिलता है। सोमवार को फल भी नहीं बांटे गए थे। हेडमास्टर का कहना है प्रधान से जानकारी करिए हमें नहीं मालूम है।
नहीं की जा रही आपूर्ति
मिश्रिख के प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी, मिश्रिख ग्रामीण, चंदूपुर, रौदवां में दूध नहीं बांटा गया। नौनिहालों का कहना है दूध स्कूल में मिलता ही नहीं है कब मिला था वह यह नहीं बता पाए। शिक्षकों का कहना है प्रधान के रहमोकरम पर एमडीएम चल रहा है। जब उनका मन होता है तब बंटवा देते हंै। ग्राम प्रधान राजू का कहना है इलाके में दूध नहीं मिल रहा है इसी वजह से वितरित नहीं होता है।
विज्ञापन
जुलाई में नहीं बंटा
रामपुर मथुरा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय अंगरौरा, पर्वतपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय समनपुर माफी में यही हालात देखने को मिले। यहां पर भी नौनिहाल दूध से वंचित रह गए। बच्चों ने बताया जुलाई माह में एक बार भी दूध नहीं मिला है। शिक्षकों का कहना है ग्राम प्रधान दूध नहीं देते है। इसके कारण नौनिहाल दूध पीने से वंचित रह रहे हैं।
विज्ञापन
मिश्रिख व रामपुर मथुरा विकासखंड के अधिकांश स्कूलों में दूध नहीं बांटा जा रहा है। कही ग्राम प्रधान लापरवाही बरत रहे हैं तो कही शिक्षक बेपरवाह बने हुए है। इसकी वजह से नौनिहाल दूध पाने से वंचित हो रहे हैं। वहीं जिम्मेदारी इससे कार्रवाई करने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे है।
विद्यालयों में नौनिहालों को बुधवार को दूध बांटा जाता है। इसकी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान की होती है, लेकिन शिक्षक व ग्राम प्रधान दोनों मिलकर इस महत्वपूर्ण योजना में पलीता लगा रहे है। इन विकास खंडों में तमाम ऐसे स्कूल है जहां पर जुलाई माह में एक बार भी दूध बांटा नहीं गया है। इससे नौनिहाल स्कूल में दूध मिलने का इंतजार करते रहते हैं। वहीं सोमवार को फल भी नहीं बांटे जा रहे हैं।