{"_id":"593ec9cb1126f4c90b8b4afe","slug":"studded-will-be-examined-rita","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात करोड़ से बने स्टड के बहने की जांच होगी : रीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात करोड़ से बने स्टड के बहने की जांच होगी : रीता
सीतापुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर में बाढ़ इलाके का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र काशीपुर-मल्लापुर का दौरा करने पहुंची जिला प्रभारी रीता बहुगुणा जोशी से स्थानीय नागरिकों ने बाढ़ से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई। इस पर उन्होंने बाढ़ व कटान के स्थाई समाधान का भरोसा दिलाया। शारदा नदी पर वर्ष 2013 में 7 करोड़ की लागत से बनने वाले स्टड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर बाढ़ में बह जाने की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए।
वर्तमान समय में कटान रोकने को कराए जा रहे काम में गुणवत्तापरक निर्माण के अलावा सिंचाई विभाग के अफसरों से क्षेत्रीय नागरिकों के साथ राय मशविरा करने की बात कही। चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अफसरों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
बाढ़ के स्थाई समाधान को क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी ने तटबंध बनाने का सुझाव दिया। इस पर मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मुख्यमंत्री से मिलकर तटबंध निर्माण की स्वीकृति लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद उनका काफिला खमरिया पहुंचा।
विज्ञापन
यहां बाढ़ से नुकसान का जायजा किया। फिर अज्जेपुर झील की बदहाली देख इसे विकसित कराने की बात कही। अज्जेपुर झील का अस्तित्व बचाए रखने के लिए बाढ़ का पानी इधर आने से रोकने के निर्देश अफसरों को दिए। यहां से मंत्री का काफिला रेउसा के गौलोक कोडर पहुंचा।
जहां बाढ़ व कटान का हाल ग्रामीणों से जाना और समस्याएं सुनीं। बाढ़ आने पर राहत कार्यों के लिए जिले को कम बजट मिलने की बात कहकर क्षेत्रीय विधायक ने बजट बढ़ाए जाने की मांग की। इस पर जिला प्रभारी ने राहत के लिए एक करोड़ का बजट दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
पर्यटन मंत्री ने रेउसा ब्लॉक मुख्यालय पर जिला स्तरीय अफसरों के साथ विकास योजनाओं व कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा ब्लॉकों, सरकारी दफ्तरों व थानों में अभी भी पीड़ितों को अपेक्षित राहत नहीं मिल पा रही है। कुछ अफसर कार्यशैली नहीं सुधार रहे हैं।
उन्होंने दो टूक कहा ऐसे अफसर समय रहते कार्यशैली सुधार लें वरना कार्रवाई को तैयार रहें। आगजनी की घटनाओं में पीड़ितों को महीनों बाद तक चेक न मिलने की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए डीएम को तत्काल राहत चेक वितरण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक ज्ञान तिवारी, डीएम सारिका मोहन, एडीएम रामकेवल तिवारी, एएसपी मधुवन सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अफसर मौजूद थे।