फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Stud construction stalled due to rise in water level

जलस्तर बढ़ने से स्टड का निर्माण ठप

Tue, 15 Jun 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Stud construction stalled due to rise in water level
सीतापुर। बैरोजों से 1.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण बाढ़ के भय से सहमे हुए हैं। स्टड निर्माण कार्य भी ठप हो गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि अभी बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं है। एसडीएम ने लेखपालों को बराबर नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पहाड़ों पर कई दिनों से तेज बारिश हो रही है।
विज्ञापन

इसकी वजह से बैराजों से 1.70 लाख क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा गया है। यह पानी जिले की शारदा व सरयू नदी में आ गया है। जलस्तर बढ़ने से लोगों की धड़कने बढ़ गईं हैं। वह पिछले बरस की याद करके अपने को बचाने का इंतजाम करने लगे हैं। रेउसा इलाके के परमेश्वरपुरवा, चौकीपुरवा, दुर्गापुरवा, लोधनपुरवा, जटपुरवा गांव कटान के मुहाने पर है।
विज्ञापन

‘पता नहीं कब कटान से डूब जाए आशियाना’
परमेश्वर पुरवा के निर्मल, भगौती, चन्द्रर, धनीराम, रमेश, रामनरेश, गयादीन आदि लोगों के घर सरयू के मुहाने पर आ गए हैं। भगौती का कहना है कि हम लोग रात दिन जगकर नदी के जलस्तर को ही देख रहे हैं। पता नहीं कब पानी बढ़ जाए और हम लोगों का आशियाना कटकर नदी में डूब जाए। चौकीपुरवा, परमेश्वर पुरवा, जटपुरवा में चल रहा स्टड का निर्माण कार्य भी जलस्तर बढ़ने से ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्गीपुरवा, ललापुरवा, पासिनपुरवा, टपरी, जंगल टपरी, लोधनपुरवा, रामलाल पुरवा, संभारीपुरवा, जाइतिहा, मरैली, नगीना पुरवा, सीपतपुर, दहला, ताहपुर, बजहा, मल्लापुर, काशीपुर, कम्भरिया, शेखू आदि गांवों में लोग जलस्तर बढ़ने से चिंतित हैं।
समय से पहले करें तैयारी
रेउसा/सीतापुर। बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रेउसा ब्लॉक सभागार में तहसीलदार ने अफसरों व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। बिसवां तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र पांडे ने बाढ़ प्रभावित इलाके के ग्राम प्रधान व विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ बैठक की।
सभी अधिकारियों से बाढ़ से अलर्ट रहने के निर्देश दिए। लेखपालों को नजर बनाए रखने को कहा। स्वास्थ्य, पशुधन विभाग, पावर कॉर्पोरेशन विभाग के अफसरों को समय से चारा, नाव, सोलर लाइट, बाढ़ राहत चौकी, राहत सामग्री, एंबुलेंस सेवाओं आदि तैयारियों पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नदियों में एक लाख 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बारिश की वजह से नदियों के जलस्तर में इजाफा हुआ है। बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं है। जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
- अनुपम मिश्रा, एसडीएम बिसवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed