{"_id":"64caa7152b69b8ac6b038f04","slug":"stuck-construction-of-houses-for-19-thousand-beneficiaries-sitapur-news-c-102-1-slko1052-940-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अटका 19 हजार लाभार्थियों के आशियाने का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अटका 19 हजार लाभार्थियों के आशियाने का निर्माण
Thu, 03 Aug 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
अटके तीसरी किस्त का 10 हजार रुपये
सिधौली तहसील क्षेत्र के कसमंडा ब्लाक के रमनगरा गांव निवासी हरेश कुमार को पीएम आवास योजना ग्रामीण की तीसरी किस्त 10 हजार रुपए की राशि अभी तक नहीं मिली है। इसके अभाव में लाभार्थी मकान में दरवाजा, पल्ला, खिड़की आदि का कार्य नहीं करा पा रहे हैं। लाभार्थी को 90 दिन की मजदूरी भी नहीं मिली है।
बारिश में उठाना पड़ रही परेशानी
महोली ब्लाक की ग्राम पंचायत बड़ागांव की रामकली ने बताया कि आवास की दो किस्तें ही मिली हैं। तीसरी किस्त के इंतजार में आवास का निर्माण अधूरा पड़ा है। इससे बारिश के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बड़ागांव की ही पिंकी देवी भी अधूरे पड़े आवास के कारण बरसात में पन्नी की ओट में गुजर बसर कर रही है।
सीतापुर। बीते वित्तीय साल में शासन ने जिले के 34507 जरूरतमंद परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया था। इन्हें तीन किस्तो में धनराशि देकर आवंटित आवास का निर्माण कार्य पूर्ण कराना था। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता से किस्त की तीसरी धनराशि अटक जाने के कारण 19 हजार से अधिक लाभार्थियों के अपने आशियाना का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। इस कारण जरूरतमंदों को बारिश के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन
बीते साल तय लक्ष्य के सापेक्ष 34,505 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हुए थे। इनमें से 1389 लाभार्थियों को पहली किस्त अभी तक नहीं मिली है जबकि 3,737 लाभार्थियों को दूसरी व 19 हजार से अधिक लाभार्थियों को तीसरी किस्त की धनराशि अभी तक नहीं मिल सकी है। इस कारण जरूरतमंद परिवारों के आवास का निर्माण कार्य भी बीच में अटक गया है।
सकरन विकास खंड की ग्राम पंचायत लखनियापुर के मजरा डीहपुरवा निवासी सुधादेवी ने सीडीओ को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि मकान बनाने के लिए दो किस्त की राशि ही मिली। तीसरी किस्त व मजदूरी का पैसा अप्रैल माह में खाते में आया था लेकिन यह धनराशि प्रधान ने हड़प ली। अब वह मांगने पर भी किस्त का पैसा नही दे रहा हैं। इस कारण आवास का निर्माण अधूरा पड़ा है। बीडीओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया मामला जानकारी में नही है, इस बारे में जानकारी जुटा कर मामले की जांच कराई जाएगी।