फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Strong westerly wind increased the concern of the farmers

सीतापुर: तेज पछुवा हवा ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Tue, 14 Feb 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Strong westerly wind increased the concern of the farmers
सीतापुर। तेज पछुवा हवा ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। तेज हवा से गेहूं, सरसों व गन्ना की फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। धूल भरी तेज हवा से राहगीर भी दिन भर परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञ 15 फरवरी तक इसी तरह तेज हवा चलने की संभावना जता रहे हैं। सर्द हवा चलने से पारे में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


फरवरी के दूसरे सप्ताह में चटख धूप निकलने से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा था। अधिकतम तापमान उछलकर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। रविवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज पछुवा हवा चलने से अधिकतम पारा लुढ़ककर 25 डिग्री पर पहुंच गया। दिन भर चली तेज हवा से आम जनजीवन प्रभावित रहा। फसलों के नुकसान की आशंका ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी।
विज्ञापन


सोमवार को भी तेज पछुवा हवा चलती रही। दिन में 28 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवा ने लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया। धूल भरी तेज हवा से राहगीरों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी। उधर, गेंहू, गन्ना व सरसों की फसल के लिए तेज हवा मुसीबत बन गई। सबसे अधिक नुकसान सरसों की फसल को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवा से सरसों की फसल में फूल गिर रहे हैं। इसके अलावा जिन किसानों ने हाल में ही फसल में पानी लगाया था नमी की वजह से तेज हवा चलने पर उनकी फसल गिरने का खतरा पैदा हो गया है। पछुवा हवा चलने से खेत में नमी भी खत्म हो जाएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को भी तेज हवा चलती रहेगी।


अभी सिंचाई न करें किसान
सरसों की फसल को तेज हवा से अधिक नुकसान है। सरसों का फूल तेज हवा से गिर रहा है। जब तक तेज हवा चल रही है, तब तक किसान फसल की सिंचाई न करें। खेत में नमी होने से फसल गिरने का खतरा है।
- डॉ. वीके सिंह, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed