फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   street light will stablish in city

नए साल पर स्ट्रीट लाइटों से रोशन होगा शहर

Wed, 11 Dec 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
street light will stablish in city
सीतापुर। नए साल यानी 2020 में पूरा शहर जगमग रोशनी से नहाएगा। शहर में करीब नौ हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। पहले से खराब पड़ी लाइटें बदली जाएगी। नई लाइटें लगने का काम शुरू हो गया है। शुरुआत में 900 लाइटें लगाई जाएगी। ये कार्य 14वें वित्त से कराए जा रहे हैं। दिसंबर माह के अंत तक पूरी लाइटें लगने की उम्मीद की जा रही है। इससे नया साल पर शहर रोशनी से नहाएगा।
विज्ञापन

सीतापुर शहर के प्रमुख मार्गों पर बने डिवाइडर पर तो स्ट्रीट लाइटें लगी हुई है। वही मोहल्ले के अंदर प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है। शाम होते ही गलियों में अंधेरा फैल जाता है। इसकी वजह से आवागमन में दिक्कतें आती है। कई बार राहगीर अंधेरे में गिरकर चोटिल भी हो जाते है।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए शासन ने स्ट्रीट लाइटें लगवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सीतापुर शहर में करीब नौ हजार स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएगी। इनके लगाने का काम भी शुरु हो गया है। दिसंबर के अंत तक 900 लाइटें लगने का लक्ष्य रखा गया है। जब यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा तो उसके बाद अन्य लाइटें भी जल्द लग जाएगी। इससे नए साल पर पूरा शहर रोशनी से जगमगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि प्रत्येक वार्ड के सभासद को अपने मोहल्ले में सुविधानुसार लाइटें लगवाने की छूट रहेगी। इससे वह मोहल्ले में जहां पर अंधेरा रहता है वहां पर वह लगवा सकते है। यह विकास कार्य 14वें वित्त से कराए जाएंगे। इसके अलावा पहले से लगी खराब स्ट्रीट लाइटें भी बदली जाएगी।
शहर में कहां-कहां बने हैं डिवाइडर
शहर में प्रमुख रुप से वैदही वाटिका से करीब पांच किलोमीटर दूर कांशीराम कॉलोनी तक डिवाइडर बना हुआ है। इस पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगी हुई है। इसके अलावा आंख अस्पताल रोड पर अस्पताल परिसर तक लगी है। वही बहुगुणा चौराहा से जिलाधिकारी आवास तक लगी है। इससे जब यह रात में जलती है पूरा मार्ग रोशनी से जगमग हो जाता है।
तेजी से चल रहा काम
शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने का तेजी से काम चल रहा है। दिसंबर माह के अंत तक निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक लाइटें लग जाएगी। शेष लाइटें भी दिसंबर माह के बाद लग जाएगी।

-गुरुप्रसाद पांडेय, ईओ
दिसंबर तक पूरा हो जाएगा काम
समूचे शहर को दूधिया रोशनी से जगमगाने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही है। दिसंबर तक पूरे शहर में एलईडी स्ट्रीट लाइटों को लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
-राधेश्याम जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed