{"_id":"63ed22d45f90797bec0a7864","slug":"stray-animals-licked-30-bighas-of-crop-sitapur-news-c-13-1-89898-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: आवारा पशुओं ने चट की 30 बीघा फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: आवारा पशुओं ने चट की 30 बीघा फसल
Wed, 15 Feb 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
मास्टर बाग (सीतापुर)। ब्लॉक बिसवां क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटिया के ग्रामीणों ने मंगलवार को 12 गोवंशों को ट्राॅलियों में भरकर गोशाला में बंद कर दिया। रात में गोवंश तार व खंभे तोड़कर गेहूं के खेत में पहुुंच गए। करीब 30 बीघे गेहूं की फसल नष्ट होने से नाराज किसानों ने गोशाला पर हंगामा किया। प्रधान को खरी-खोटी सुनाई।
कटिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार को रामपुर घेरवा की गोशाला में आवारा गोवंशों को बिना प्रधान की अनुमति के बंद कर दिए। प्रधान को जानकारी हुई तो ट्रैक्टर ट्राॅली गोशाला पर खड़ी करवा ली। रात को गोवंश गोशाला के तार खंभे तोड़कर खेतों में घुस गए। करीब 30 बीघा फसल चट कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को गोशाला पर करीब एक घंटे हंगामा किया।
प्रकाश, रामपाल, दिनेश, रामकुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि रात में गेहूं फसल गोवंशों के चर जाने से रोने के सिवाय उनके पास कुछ नहीं बचा है। लागत भी डूब गई। बच्चों के खाने के लिए अन्न छिन गया। प्रधान प्रतिनिधि रामपुर घेरवा विष्णु कुमार ने बताया कि गोशाला की क्षमता 150 गोवंशों की है, जबकि 172 पहले से रखे गए हैं।
विज्ञापन
कटिया के कुछ ग्रामीण अपने दबंगई के चलते मंगलवार को जानवर बंद कर गए। तार तोड़ कर भागे गोवंशों ने फसल नष्ट कर दी। मानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्राॅली किसानों को दिलाई।