फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Stone pelting in Talgaon, two injured in attack

तालगांव में पथराव, हमले में दो घायल

Sun, 25 Apr 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting in Talgaon, two injured in attack
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में शनिवार देर रात चुनाव प्रचार कर वापस आ रहे लोगों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया। पथराव में दो लोग घायल हो गए हैं। एक की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तालगांव इलाके के राही में महिला सीट है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात एक पक्ष के लोग चुनाव प्रचार कर घर जा रहे थे। घर जाते समय यह लोग दूसरे प्रत्याशी के दरवाजे के सामने से निकल रहे थे, जहां पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने इन लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

ईंट पत्थर से हमले में गांव के निवासी मुरारी लाल त्रिवेदी, रोहित मिश्रा घायल हो गया। घायलावस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से मुरारीलाल की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आरोपी पक्ष फरार हो गया। सीओ लहरपुर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एक पक्ष के महिला प्रधान पद के उम्मीदवार बेटे राजन त्रिवेदी ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल तालगांव आरबी सुमन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मधुसूदन बाजपेई, रामानुज बाजपेई, हिमांशु, रामकिशन बाजपेई के केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed