{"_id":"603e83fa8ebc3ee94c5082fe","slug":"sticks-in-two-sides-seven-injured-sitapur-news-lko567609113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चली लाठियां, सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चली लाठियां, सात जख्मी
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। देहात कोतवाली इलाके के अकबरपुर गांव में मामूली रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इस मारपीट में दोनों पक्षों में एक महिला सहित सात लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
देहात कोतवाली इलाके के अकबरपुर गांव निवासी अशोक सोमवार को बाइक से गांव में ही घूम रहा था। वह राममूर्ति के घर के पास तेज हार्न बजाते हुए निकला। इसी बात को लेकर अशोक व राममूर्ति के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं।
एक पक्ष से राममूर्ति, रमेश व करन जख्मी हुए, जबकि दूसरे पक्ष से अशोक, सुशील, अनिल व उर्मिला घायल हुई। घायलों को फौरन जिला अस्पताल लाया गया। इंस्पेक्टर ने जांच पड़ताल की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।