{"_id":"593c218e4f1c1b106c8b4784","slug":"stf-explores-evidence-in-triple-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने खंगाले साक्ष्य, शहर में कई जगह की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने खंगाले साक्ष्य, शहर में कई जगह की पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाल व्यवसायी सुनील जायसवाल, उसकी पत्नी कामिनी व पुत्र ऋतिक की हत्या के मामले में लखनऊ एसटीएफ की टीम सीतापुर पहुंची। इस दौरान एसटीएफ ने शहर कोतवाली पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम से मुलाकात की।
विज्ञापन
टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने मौका ए वारदात का मुआयना किया। इसके बाद व्यापारी की दोनों पुत्रियों से भी मुलाकात की और घटना से जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान यह जानने का प्रयास किया गया, कि हाल ही के दिनों में सुनील से किन-किन लोगों की अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
टीम ने पारिवारिक मामले को लेकर भी तमाम सवाल दागे। यह जानने की कोशिश भी की, कि कहीं परिवार व रिश्तेदारों में तो कहीं कोई मनमुटाव नहीं था। बेटियों से यह भी जाना कि क्या पिता ने हाल ही के दिनों में फोन कर कोई बात या विवाद का जिक्र किया हो।
विज्ञापन
करीब पौन घंटे तक जानकारी जुटाने के बाद टीम ने दोनों बेटियों को सुरक्षा का भरोसा दिया। इसके बाद टीम ने शहर के कई स्थानों पर जाकर जांच की। शहर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए संदिग्धों से भी एसटीएफ ने पूछताछ की।
बेटियां देर रात पहुंची दुकान, बदला ताला
व्यापारी की हत्या के बाद अब परिवार में सोनम व रिचा ही बची हैं। बताते है कि शुक्रवार रात दोनों बेटियों ने दुकान की सुरक्षा का हवाला देकर दुकान का ताला बदलने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद दोनों बेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच राजा बाजार ले जाया गया। यहां पर पुलिस की मौजूदगी में दुकान के ताले बदले गए।