फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Static magistrate will be present at each booth

प्रत्येक बूथ पर मौजूद रहेंगे स्टैटिक मजिस्ट्रेट

Mon, 04 Apr 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Static magistrate will be present at each booth
सीतापुर। एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नौ अप्रैल को 20 बूथों पर 3891 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए प्रत्येक बूथ पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेगा। तहसीलवार जोनल मजिस्ट्रेट चुनाव की कमान संभालेंगे। ये जिम्मेदारी सभी एसडीएम को दी गई है। इन्हें सोमवार को डीएम सहित अन्य अफसरों ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य के चुनाव (एमएलसी) के लिए भाजपा के पवन सिंह चौहान, सपा के अरुणेश कुमार यादव और निर्दलीय अरुण कुमार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा और सपा प्रत्याशी समेत तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। नौ अप्रैल को प्रत्याशियों के भाग्य को फैसला मतपेटियों में कैद हो जाएगा। इसके लिए 20 बूथ बनाए गए हैं। 3891 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

मतदाता निर्भय होकर स्वतंत्र रूप से मतदान कर सकें, इसके लिए प्रशासन की और से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। सभी बूथों पर डीएम विशाल भारद्वाज ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी सभी तहसीलों के तहसीलदार, क्षेत्रीय व उप क्षेत्रीय वनाधिकारी के साथ कार्यदायी संस्थाओं के सहायक अभियंताओं को दी गई है। सभी तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इस प्रकार कुल नियुक्त 30 अफसरों को सोमवार को विकास भवन सभागार में डीएम, सीडीओ, डीडीओ, डीसी मनरेगा, डीसी जिला प्रशिक्षण संस्थान ने चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं के लिए एक सहायक नियुक्त
शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं के लिए एक सहायक नियुक्त किया जाना है। संबंधित मतदाता की ओर से अपना आवेदन पत्र अपने क्षेत्र से संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत किया जाएगा।
वह आवेदन पत्र प्राप्त कर अपनी आख्या के साथ संबंधित मतदाता को सीएमओ दफ्तर में गठित मेडिकल टीम के समक्ष पांच अप्रैल को सुबह 11 बजे तक अनिवार्य रूप से स्वयं उपस्थित होने के लिए भेजा जाएगा, जहां पर मतदाता सीएमओ द्वारा गठित टीम के समक्ष उपस्थित होकर प्रमाण पत्र प्राप्त करेगा। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि वह मेडिकल प्रमाण पत्र जारी करने के लिए तत्काल एक मेडिकल टीम गठित करें।
मतदान के लिए पहचान पत्र जरूरी
चुनाव में मतदान करने के लिए अधिकृत मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है। जिला पंचायत के सदस्यों के फोटोयुक्त पहचान पत्र अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा बनाए जाएंगे। नगर पालिका के सदस्यों के फोटोयुक्त पहचान पत्र संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा, नगर पंचायत के सदस्यों से संबंधित फोटोयुक्त पहचान पत्र संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत और प्रधान व बीडीसी संबंधित फोटोयुक्त पहचान पत्र सम्बन्धित खंड विकास अधिकारियों द्वारा जारी किए जाएंगे।

विधान परिषद में मतदान करने वाले सभी मतदाता अपने फोटोयुक्त पहचान पत्रों की तैयारी के लिए अपने पासपोर्ट साइज के तीन रंगीन फोटो संबंधित अधिकारी के पास प्रस्तुत करके पहचान पत्र प्राप्त कर लें, ताकि मतदान के समय कोई कठिनाई न हो। एक पहचान पत्र संबंधित मतदाता को दिया जाएगा। एक पहचान पत्र निर्वाचन कार्यालय अभिलेख में रखा जाएगा। तीसरा पहचान पत्र जारी करने वाले अधिकारी अपने पास अभिलेखार्थ रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed