{"_id":"64e62e10c0baf3346e0d95c5","slug":"staff-nurse-did-delivery-in-chc-death-of-mother-and-child-sitapur-news-c-102-1-slko1053-1818-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीएचसी में स्टॉफ नर्स ने कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीएचसी में स्टॉफ नर्स ने कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा की मौत
Wed, 23 Aug 2023 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 23 Aug 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
मास्टरबाग (सीतापुर)। क्षेत्र के ज्योति शाह आलमपुर ग्राम पंचायत निवासी एक प्रसूता का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा की स्टॉफ नर्स प्रतीक्षा ने महिला चिकित्सक की गैरमौजूदगी में प्रसव कराया। प्रसव के बाद नवजात ने महज दस मिनट में ही दम तोड़ दिया। वहीं, हालत बिगड़ने पर प्रसूता की भी आधे घंटे बाद मौत हो गई। परिजनों ने स्टॉफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के ज्योति शाह आलमपुर निवासी संगीता (23) को प्रसव के लिए परिजनों ने बीते मंगलवार को सीएचसी कसमंडा में भर्ती कराया था। यहां महिला चिकित्सक की गैरमौजूदगी में स्टाफ नर्स प्रतीक्षा ने प्रसव कराया। संगीता ने एक लड़के को जन्म दिया। करीब 10 मिनट बाद ही नवजात की मौत हो गई। आधे घंटे के अंदर संगीता की भी मौत हो गई। मृतका के पति संतोष ने आरोप लगाया कि यहां महिला चिकित्सक मौजूद नहीं हैं। स्टॉफ नर्स ही प्रसव कराती हैं। नर्स ने इलाज में काफी देरी की, संगीता प्रसव कक्ष में तड़पती रही। उसका सही इलाज नहीं दिया गया। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। एसओ कमलापुर सतीश चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
दो दिन में होगी कार्रवाई
जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में जांच हो रही है। दो दिन में कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अरविंद वाजपेयी, सीएचसी अधीक्षक कसमंडा