फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   special classes will start for Mukbdir's children

मूकबधिर बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं

Thu, 03 Dec 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 03 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में मूकबधिर व दृष्टिबाधित बच्चों के लिए जल्द स्पेशल कक्षाएं शुरू हाेंगी। इसके लिए 32 विद्यार्थी चिह्नित किए गए हैं। इन्हें शिक्षित करने को विद्यालयों में स्पेशल एजुकेटर तैनात होंगे। विभाग इनके चयन की कवायद में जुटा है। तीन दिन के अंदर प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं चलती है। अभी तक मूकबधिर व दृष्टिबाधित बच्चों के लिए इन स्कूलों में विशेष तरीके से कोई सुविधा नहीं थी। आम छात्रों के साथ बैठकर ये छात्र भी शिक्षा ग्रहण करते थे। अब ऐसे छात्रों के लिए स्पेशल कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन


साथ ही उनको यूनिफॉर्म, कॉपी-किताबें व स्टेशनरी की सुविधा मिलेगी। बालक को यूनिफॉर्म के लिए 400 रुपये और पुस्तक व स्टेशनरी के लिए भी 400 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा बालिकाओं को अलग से प्रति माह 200 रुपये मिलेंगे। इसके लिए विद्यार्थी की उपस्थित 50 प्रतिशत से अधिक होनी जरूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सुविधा केवल राजकीय व अशासकीय प्राप्त कॉलेजों में ही लागू होगी। इसको लेकर शासन ने कॉलेजों से विद्यार्थी चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी मांगी थी। जिसमें 23 विद्यार्थी चिह्नित किए गए हैं। जिनमें 23 बालक व 9 बालिकाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed