{"_id":"69c824bf3f5b20a4610620b9","slug":"special-checking-campaign-of-school-vehicles-will-run-from-april-1-sitapur-news-c-102-1-slko1053-152855-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एक अप्रैल से चलेगा स्कूली वाहनों का विशेष चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एक अप्रैल से चलेगा स्कूली वाहनों का विशेष चेकिंग अभियान
Sun, 29 Mar 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष चेकिंग अभियान शुरू करने की रणनीति बनाई है। इस अभियान के तहत स्कूली बसों और अन्य छात्र परिवहन वाहनों की फिटनेस व सुरक्षा मानकों की सघन जांच की जाएगी। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन विभाग की टीमें सक्रिय रूप से चेकिंग करेंगी।
जांच में स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकी से जांच की जाएगी। इसके अलावा वाहनों में सुरक्षा से संबंधित अनिवार्य व्यवस्थाओं की भी जांच होगी। इनमें फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, आपातकालीन निकास, रिफ्लेक्टिव टेप जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सर्वेश चतुर्वेदी बताया कि सीतापुर में 725 वाहन विद्यालय वाहन की श्रेणी में पंजीकृत हैं। 75 वाहन अनफिट हैं। जिनको पूर्व में ही नोटिस देते हुए पंजीकरण निलंबित किए जाने की कार्रवाई की जा चुकी है।