{"_id":"69c8244b3bde15007f058c04","slug":"son-lit-the-funeral-pyre-of-dr-rajendra-choudhary-sitapur-news-c-102-1-slko1037-152871-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुत्र ने डॉक्टर राजेंद्र चौधरी को दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुत्र ने डॉक्टर राजेंद्र चौधरी को दी मुखाग्नि
Sun, 29 Mar 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली के बट्सगंज निवासी चिकित्सक डॉ. राजेंद्र चौधरी (69) का शनिवार को दुर्गापुरवा स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को चिकित्सक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गाेली मारकर आत्महत्या कर ली थी। चिकित्सक के बड़े पुत्र देवांश ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार की रस्म आर्य समाज के विधि-विधान के अनुसार पूरी कराई गई।
बट्सगंज निवासी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वारदात के समय उनकी पत्नी शक्ति घर पर मौजूद थीं। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
अंतिम संस्कार के कारण पुलिस ने शनिवार को परिजनों के बयान नहीं दर्ज किए। चिकित्सक के घर खैराबाद से कुछ मुस्लिम महिलाएं भी पहुंची थीं। ये सभी डॉ. राजेंद्र से दवा लेती थीं। महिलाओं ने बताया कि कम फीस में ही चिकित्सक बेहतर इलाज कर देते थे। वहीं, क्लीनिक से जुड़े कर्मचारी व मेडिकल स्टोर संचालकों में भी चिकित्सक की मौत के बाद से मायूसी छाई है। सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।