{"_id":"606f4b7a8ebc3ed3a3409b5a","slug":"sold-151-nominations-for-the-post-of-ddc-sitapur-news-lko573322129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी पद के लिए बिके 151 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी पद के लिए बिके 151 नामांकन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में चौथे चरण के लिए होने वाली नामांकन के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य गुरुवार को सुस्त रफ्तार रहा। जिला पंचायत सदस्य के 79 पदों के सापेक्ष तहसील सदर में मात्र 151 नामांकन पत्र ही खरीदे गए। विकास खंड मुख्यालयों पर भी प्रधान पद सहित बीडीसी व वीडीसी पदों के पर्चों की बिक्री उम्मीद से काफी कम हुई। इसके चलते कई बिक्री काउंटरों पर तो दोपहर एक बजे के बाद से ही सन्नाटा पसरा दिखा।
जिला पंचायत सदस्य के 79 पदों के लिए नामांकन बिक्री का कार्य तहसील सदर के कक्ष संख्या दस से किया जा रहा है। पर्चे बिक्री का कार्य कर रहे दिलीप सिंह ने बताया गुरुवार को कुल 151 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इनमे से 12 नामांकन अनारक्षित वर्ग एवं 139 नामांकन पत्र आरक्षित वर्ग की सीटों से खरीदे गए हैं। मिश्रिख ब्लाक क्षेत्र 42 उम्मीदवारों ने प्रधान पद का चुनाव लडने के लिए पर्चा खरीदा।
बीडीसी के 25 एवं सदस्य ग्राम पंचायत के 35 नामांकनों की बिक्री की गई। पिसांवा संवाद के अनुसार अपरान्ह तीन बजे तक प्रधान के 89, बीडीसी के 59 एवं सदस्य ग्राम पंचायत के 16 पर्चोँ की बिक्री की हुई।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर संवाद के अनुसार ब्लाक एलिया में प्रधान पद के लिए 438 पर्चे, सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 257 एवं सदस्य ग्राम पंचायत के 94 नामांकनों की बिक्री हुई है।
लहरपुर संवाद के अनुसार प्रधान के 71, बीडीसी के 67 एवं सदस्य ग्राम पंचायत के मात्र 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अन्य ब्लाकों से भी उम्मीदवारों ने प्रधान, बीडीसी एवं सदस्य ग्राम पंचायत के पर्चे खरीद हैं।