फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Solar lights will be installed in every ward from MLA fund

Sitapur News: हर वार्ड में विधायक निधि से लगेगी सोलर लाइट

Tue, 02 Jun 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 02 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Solar lights will be installed in every ward from MLA fund
महमूदाबाद नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक में मौजूद विधायक आशा मौर्या व सभासद। संवाद
महमूदाबाद। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। इसमें विधायक व सभासदों ने नगर के विकास पर चर्चा की। तालाब संरक्षण के लिए योजना बनाकर सुंदरीकरण की योजना को बैठक में मंजूरी दी गई। विधायक आशा मौर्या ने 25 वार्डों के निर्वाचित सभासदों के साथ ही पांच नामित सभासदों को विधायक निधि से एक-एक सोलर लाइट देने की घोषणा की। ईओ पवन किशोर ने बताया कि रमुआपुर अंत्येष्टि स्थल के जीर्णोद्धार व जलनिकासी के लिए दो ट्राॅली पंप की खरीद पर विचार किया गया। सभासद आसिफ सईद ने कहा कि स्ट्रीट लाइटें वहां लगाई जा रही हैं, जहां पहले से लगी हैं। जरूरत वाले स्थानों पर लाइट नहीं लग रही हैं। उमेश वर्मा ने कहा कि जिन विकास कार्यों को टेंडर प्रकाशन के लिए चिह्नित किया जाता है, उसकी जानकारी सभासदों को नहीं दी जाती है। सभासद संघ अध्यक्ष ने कहा कि नगर में बिना दाखिल खारिज बड़े पैमाने पर आवास निर्माण हो रहे हैं, जिनकी जांच कराई जाए। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक अकरम काजमी, अखिलेश कुमार, शिवांगी सक्सेना, बदर अहमद, आशुतोष वाजपेयी, कालिका प्रसाद श्रीवास्तव, मो. सैफ, मो. इस्लाम, राशिद कामरीन, सुनील मौर्य, मोहिनी श्रीवास्तव, बीना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed