{"_id":"66a2baa67fd55f19da0d69ba","slug":"smart-meters-will-be-installed-first-in-government-offices-sitapur-news-c-102-1-slko1053-116700-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सरकारी दफ्तरों पर पहले लगेंगे स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सरकारी दफ्तरों पर पहले लगेंगे स्मार्ट मीटर
Fri, 26 Jul 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सरकारी कार्यालयों व कामर्शियल स्थानों पर सबसे पहले स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसको लेकर अधीक्षण अभियंता ने योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
स्मार्ट मीटर लगाने वाली पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग संस्था के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता रामशब्द के साथ बैठक की। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि भवानीपुर उपकेंद्र से स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कवायद शुरू की जानी है। सबसे पहले फीडर पर ये मीटर लगेंगे।
उसके बाद कामर्शियल व सरकारी कार्यालयों में लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को विश्वास दिलाया जा सकें कि मीटर सही हैं। इसके लगाने से कई फायदे हैं। उन्होंने संस्था को इसके लिए रणनीति बनाने के निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे पूरा हो चुका है। अब उपभोक्ताओंं को चिह्नित करके इसको लगाने की कवायद एक सप्ताह के अंदर शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने जिले में चल रही आरडीएसएस योजना की प्रगति जानी। अफसरों को जर्जर तार बदलने व खराब ट्रांसफार्मर समय रहते बदलने के निर्देश दिए।