फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Slogans raised against police surrounded Reusa police station

Sitapur News: रेउसा थाना घेरा, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 19 Aug 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 19 Aug 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Slogans raised against police surrounded Reusa police station
सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की मौत के बाद कार चालक को छोड़े जाने से नाराज परिजनों ने रविवार देर शाम रेउसा थाने का घेराव किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। देर शाम तक प्रदर्शन चलता रहा।
विज्ञापन

मंगू चौराहे पर एक कार ने बाइक सवार गोंधनी सरैंया निवासी कमलाकांत (35) को टक्कर मार दी थी। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया था लेकिन उन्होंने आरोपी चालक को छोड़ दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ घनश्याम का कहना था कि दुर्घटना के मामले में ऐसी धाराएं लगाई जाती हैं। जिसमें मुचलके पर आरोपी को रिहा किया जा सकता है। इससे नाराज होकर परिजनों ने थाने के सामने ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। एएसपी दक्षिणी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर लोगों को समझाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed