फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Slogans of 'Down with terrorism' were raised and effigy of Pakistan was burnt

Sitapur News: आतंकवाद मुर्दाबाद... के गूंजे नारे, पाकिस्तान का पुतला फूंका

Mon, 28 Apr 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 28 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Slogans of 'Down with terrorism' were raised and effigy of Pakistan was burnt
मिश्रिख (सीतापुर)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले से उपजा जनाक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आतंकियों की गोलियों का निशाना बने पर्यटकों की मौत का बदला लेने की हुंकार हर दिन जोर पकड़ती जा रही है। दधीचि नगरी में रविवार को हिंदू समाज ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद... और आतंकवाद मुर्दाबाद... के नारों से मिश्रिख गूंज उठा। विरोध प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान का पुतला भी दहन किया गया।
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की आवाज बुलंद की गई। पहलगाम में हिंदू पर्यटकों हुए आतंकी हमले के विरोध में रविवार को मिश्रिख के युवाओं का आक्रोश सड़क पर दिखा। नगर व ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों हिंदू समाज के लोग सुबह परसौली चौराहे पर एकत्र हुए। हाथों में पाकिस्तान के पुतले लेकर प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नहर चौराहे तक जुलूस निकाला। नहर चौराहे पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ ने आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान युवाओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पहलगाम में निर्दोष हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले और पश्चिम बंगाल में लगातार हिंदुओं पर हो रहे हमलों को घृणित व निंदनीय बताते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया। युवा बोले धर्म पूछकर पर्यटकों पर गोलियां बरसाना मानवता को शर्मसार कर गया। आतंकियों का यह घृणित कृत्य बर्दाश्त के काबिल नहीं है। भारत सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ा और निर्णायक कदम उठाने की मांग युवाओं ने की है। इस मौके पर भास्कर मिश्रा, देवेश पांडेय, पवन मिश्रा, प्रदीप सिंह, अनुराग तिवारी, शोभित तिवारी, शशांक मिश्रा, चुनमुन, अजय चौबे, देवा, शिव शंकर, अंकित, पुष्पेंद्र, सौरभ, राजन त्रिवेदी, सिंटू शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed