{"_id":"68111a79196ecc89c70a77a0","slug":"six-students-requested-for-re-evaluation-sitapur-news-c-102-1-slko1053-131196-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छह विद्यार्थियों ने दोबारा मूल्यांकन के लिए लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छह विद्यार्थियों ने दोबारा मूल्यांकन के लिए लगाई गुहार
Tue, 29 Apr 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सीता बाल विद्या मंदिर के हाईस्कूल व इंटर के छह विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। यूपी बोर्ड परीक्षा में कई विषयों में कम नंबर मिलने पर दोबारा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने की मांग की है।
इंटर की अल्का वर्मा, आंचल वर्मा, प्रियांशी सोनी, हाईस्कूल के सूर्यकांत पटेल, आयुष वर्मा व राघुवेंद्र कुमार ने कहा कि हम सभी ने पेपर बहुत ही बेहतर ढंग से हल किया है। हैंड राइटिंग बहुत अच्छी है। हिंदी जैसे विषय में कम अंक दिए गए हैं। इसकी वजह से प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाने में असफल रहे। इसलिए कम नंबर वाली उत्तरपुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन करवाया जाए।